
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि पीएल पुनिया हमारी सरकार को नाकाम बता रहे है तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी विपक्ष को 2019 में एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए क्यों कह रहे है? विपक्षियों का यही भय हमारी सफलता का परिचायक है। नरेन्द्र मोदी के चार साल बेमिसाल रहे हैं और विपक्षियों का यह गठबंधन स्वार्थ का बंधन है। जो उनके हित के लिए तो है परन्तु देश हित के खिलाफ है। जैसे बाढ़ आने पर सांप, छछुंदर नेवला एक जगह आ जाते है वैसे ही मोदी को रोकने के लिए विपक्ष एक जगह आ रहे है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2xoFtiP
Comments
Post a Comment