नक्सली बंद के दौरान कहीं कोई उत्पात नहीं, झीरम का कार्यक्रम भी शांतिपूर्ण रहा

बीजापुर और गढ़चिरौली में फोर्स की कार्रवाई के विरोध में नक्सलियों ने शुक्रवार को 6 राज्यों में बंद का आह्वान किया था। इस बंद का बस्तर संभाग में यातायात व्यवस्था पर असर दिखा। नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और कोंडागांव के कुछ अंदरुनी इलाकों में यातायात पूरी तरह से ठप रहा। बंद का असर रेल सुविधाआें पर भी देखने को मिला। हालांकि पुलिस अफसरों के लिए सबसे बड़ी राहत यह रही कि नक्सली बंद के दौरान झीरम जैसे संवेदनशील स्थान पर कांग्रेस का कार्यक्रम सुरक्षित ढंग से निपट गया। नक्सलियों के बंद के ऐलान के चलते कटेकल्याण व कोंटा रूट पर बस सेवाएं प्रभावित हुईं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2xoaDqz

Comments

Popular posts from this blog

Blogger: SEO Friendly Image Kaise Banaye for More Traffic